कानपुर। कानपुर महानगर में 25 नवंबर से होने जा रहा है इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच 5 दिवसीय टेस्ट मैच को लेकर आज इंडिया टीम के कुछ खिलाड़ी चकेरी एयरपोर्ट से कानपुर के लैंड मार्क होटल पहुंचे आपको बता दें कि इंडियन क्रिकेट टीम के 11 सदस्य आज कानपुर पहुंच गय हैं जो चकेरी एयरपोर्ट पहले पहुंचे वहां से सड़क मार्ग के माध्यम से वह लोग ग्रीन पार्क पहुंचे।
25 नवंबर से शुरू हो रहे मैच को लेकर आज इंडिया टीम का एक दल कानपुर पहुंच गया है तीन दिन यहां पर यह लोग होटल में क्वॉरेंटाइन रहेंगे इस दौरान खिलाड़ियों से कोई भी नहीं मिल सकेगा। वहीं खिलाड़ियों का दूसरा दल 22 नवंबर को कानपुर पहुंचेगा वह न्यूजीलैंड के खिलाड़ी भी 22 नवंबर को कानपुर पहुंचेंगे 11 सदस्य टीम का दल आज कानपुर के चकेरी एयरपोर्ट पहुंचा वहां से सड़क मार्ग से वह लोग होटल लैंडमार्क पहुंचे टोटल लैंड मार्क में दूर से ही खिलाड़ियों की आरती उतारकर उनके उनका स्वागत किया गया आपको बता दें इसके पहले खिलाड़ियों को टीका किया जाता था और उनकी आरती उतारी जाती थी लेकिन इस बार कोविड-19 के चलते खिलाड़ी किसी से नहीं मिलेंगे जिसके चलते सभी लोग खिलाड़ियों से दूर रहे हैं। चाहे वह होटल प्रशासन हो या यूपीसीए के पदाधिकारी दूर से ही उन्होंने खिलाड़ियों का अभिवादन किया दूर से खिलाड़ियों की आरती उतारी गई खिलाड़ी सीधे अपने अपने कमरों में चले गए हैं। आपको बता दें कि 3 दिन वह होटल में ही क्वॉरेंटाइन रहेंगे इस दौरान उनसे कोई भी मुलाकात नहीं करेगा उनके लिए विशेष रूप से स्टाफ तैनात किया गया है वह स्टाफ पिछले 3 दिनों से क्वॉरेंटाइन था।
कानपुर के ग्रीनपार्क को पांच साल बाद टेस्ट मैच मिला है। क्रिकेट प्रेमियों को पांच साल का लंबा इंतजार करना पड़ा। न्यूजीलैंड और इंडिया के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज का पहला मैच कानपुर के ग्रीनपार्क में खेला जाएगा। पांच साल पहले ग्रीनपार्क 500वें टेस्ट मैच का गवाह बना था। साल 2016 में टीम इंडिया ने ग्रीनपार्क में 500वां टेस्ट मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था, जिसमें शानदार जीत दर्ज की थी।
2021-11-19
