नेत्रदान की प्रक्रिया पूर्ण तरह पारदर्शी एवं नि:शुल्क

कानपुर आज दिनांक 19 नवंबर 2021 दिन रविवार को कृष्णा नगर क्षेत्र के पूर्व पार्षद एवं नेत्रदान प्रेरक मदनलाल भाटिया ने एक प्रेस बयान में जानकारी देते हुए बताया की दिनांक 18-19 नवंबर 2021 की मध्य रात्रि को ऑर्डिनेंस फैक्ट्री( किला) के पूर्व कर्मचारी 80 वर्षीय रमेश लाल भाटिया का कानपुर के निजी अस्पताल (रीजेंसी )में लंबी बीमारी से इलाज के दौरान निधन हो गया ।
स्वर्गीय रमेश लाल भाटिया 80 वर्ष के पुत्र श्री अमित भाटिया एवं उनकी पुत्रियों ने अपने स्वर्गीय पिता रमेश लाल भाटिया( 80 वर्ष) के नेत्रों को दान कराने हेतु कृष्णा नगर क्षेत्र के नेत्रदान प्रेरक मदन लाल भाटिया से संपर्क किया ।
पूर्व पार्षद एवं नेत्रदान प्रेरक मदन लाल भाटिया की सूचना पर कानपुर मेडिकल कॉलेज की नेत्र रोग विशेषज्ञ एवं कार्निया ट्रांसप्लांट विशेषज्ञ डॉ श्रीमती शालिनी मोहन की टीम ने स्वर्गीय रमेश लाल भाटिया के ब्लॉक नंबर6 (छह )स्थित निजी निवास में आकर मृतक के दोनों कॉर्निया सुरक्षित कर लिए ,जिन्हें 2 लोगों को प्रत्यारोपित कर नेत्र ज्योति प्रदान की जा सकेगी।
नेत्रदान के समय मृतक स्वर्गीय
रमेश लाल भाटिया की पत्नी पुत्री ममता भाटिया, समाज सेवक श्री सुदेश भाटिया अंशु भाटिया एवं पुत्र अमित भाटिया उपस्थित रहे।

पूर्व पार्षद एवं नेत्रदान प्रेरक मदनलाल भाटिया ने प्रेस बयान में आगे जानकारी देते हुए बताया कि यह कृष्णा नगर क्षेत्र का 182 वा नेत्रदान है जिस से अब तक 364 लोगों को नेत्र ज्योति प्राप्त हो चुकी है।
नेत्रदान की प्रक्रिया पूर्ण तरह पारदर्शी एवं नि:शुल्क है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *