मानस परिषद का 32 वा वार्षिकोत्सव सम्पन्न

कानपुर,19.11.2021,
कानपुर में श्री संकटमोचन हनुमान मनसपीठ,शारदा नगर में आयोजित 32 वा मानस महोत्सव आज सम्पन्न हो गया।
इसके पहले आज प्रातः हवन,कन्या भोज के बाद भण्डारे का आयोजन हुआ,जिसमे सैकड़ो लोगो ने भाग लिया।
11 नवम्बर 2021 से प्रारंभ हुए इस आयोजन में पूरे सप्ताह श्री रामचरित मानस,बालकांड के मार्मिक कथा प्रसंगों से लेकर उत्तरकाण्ड के मार्मिक प्रसंगों पर विश्लेषणात्मक प्रवचन प. सुरेश चंद तिवारी द्वारा वर्णन किया।
नित्य कीर्तन भजन का भी आयोजन होता रहा।
मानस परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष प.सुरेन्द्र नाथ अवस्थी ने बताया कि नित्य अपराह्न 1 बजे से साय 5 बजे तक श्री रामचरित्रमानस के विभिन्न प्रसंगों पर प सुरेश चंद तिवारी के प्रवचन होते थे।कार्यक्रम के आयोजक डॉ कमलाकांत पाण्डेय ने बताया कि श्रद्धालु वर्ष भर मानस महोत्सव आयोजन का इंतजार करते है।
डॉ पांडेय ने आगे बताया कि आयोजन में महानगर सेवा प्रमुख ननकू प्रसाद शर्मा,अतुल निगम,कार्यवाह मुन्ना राय,संघ के रंग नाथ त्रिपाठी,प जय प्रकाश त्रिवेदी,हरि योगेन्द्र सिंह,छोटे लाल गुप्ता आदि की मुख्य भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *