कानपुर l अखिल
भारतीय कान्यकुब्ज ब्राह्मण महासभा की केन्द्रीय कार्यक्रारिणी की बैठक महासभा के कैम्प कार्यालय गाँधी नगर में केन्द्रीय अध्यक्ष शिव सहाय मिश्रा की अध्यक्षता में सम्पन्न हूई। बैठक में अगामी तीन वर्ष के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष पद हेतु अजय शुक्ला मुम्बई तथा प्रदेशीय अध्यक्ष पद हेतु नीरज चौधरी औरैया कौशलेश कुमार पाण्डेय को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष को मनोनीत किया गया। कार्यकारिणी द्रारा मनोनयन की स्वीकृति सर्वसम्मति से प्रदान की गई। मनोनीत अध्यक्षों द्वारा राष्ट्रीय एवं प्रदेशीय पदाधिकारियों की सूची बैठक में प्रस्तुत की गयी जिसे कार्यकारिणी ने सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की। राष्ट्रीय कार्यकारिणी में कानपुर से भीमशंकर मिश्रा को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष महेश मिश्रा राष्ट्रीय महामंत्री मनोनीत किया गया। बैठक का संचालन महामंत्री महेश मिश्रा ने किया। मुख्य रूप से अजय शुक्ला नीरज चौधरी, शिव सहाय मिश्रा, राजेन्द्र प्रसाद शुक्ला, कौशलेश कुमार पाण्डेय, महेन्द्र प्रसाद मिश्र, भीमशंकर मिश्रा, अनुराग दीक्षित, शानू शुक्ला, आदि उपस्थित रहे।
2021-11-20
