कानपुर-जिलाधिका
री कानपुर नगर विशाख जी की अध्यक्षता में आज फूलबाग स्थित बाल भवन में सम्पूर्ण समाधान दिवस संपन्न हुआ जिलाधिकारी ने संपूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन विभागों से संबंधित लंबित प्रकरण का निस्तारण अभी तक नहीं हुआ है उन्हें निस्तारित किया जाए, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न की जाए जनता की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर समय से सुनिश्चित किया जाए उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि आज समाधान दिवस में प्राप्त समस्त शिकायतों को आईजीआरएस पोर्टल में दर्ज कराते हुए सम्बंधित विभाग को भेजी जाए जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप सभी संबंधित अधिकारियों को भेजी जाने वाली शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण किया जाए इसमें लापरवाही नही होनी चाहिए संपूर्ण समाधान दिवस में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. महेंद्र कुमार, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अनुराज जैन सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे l
2021-11-20
