कई सालों से यहां पर कब्जे थे, जिससे पैदल चलने वाले लोगों को परेशानी होती थी

कानपुर: कमिश्नरेट पुलिस की सोच को जब व्यापारियों का साथ मिला तो पाथ फुट रखने के काबिल बन गया। जी हां बात हो रही है फूलबाग से बिरहाना रोड बाजार को जाने वाले सड़क पर बने फुटपाथ की। कई सालों से यहां पर कब्जे थे, जिससे पैदल चलने वाले लोगों को परेशानी होती थी। शुक्रवार को वहां जगह ही जगह थी।
अतिक्रमण चलाने के पहले एडीसीपी ईस्ट सोमेन्द्र मीणा ने गुरुवार को बिरहाना रोड के व्यापारियों संग बैठक की। बैठक के दौरान एडीसीपी ने अतिक्रमण के बारे में व्यापारियों से बात की। सभी व्यापारियों ने एक स्वर में पुलिस के इस अभियान का समर्थन करने को कहा। तय हुआ था कि शुक्रवार से ही इस पर काम किया जाएगा। शुक्रवार को पुलिस व नगर निगम के संयुक्त प्रवर्तन दल ने अतिक्रमणरोधी अभियान चलाया। इसके तहत फुटपाथ पर लगे करीब 20 अतिक्रमण को हटवाया गया। अभियान में जितनी पुलिस व सरकारी अमला था उससे अधिक समर्थन करने को व्यापारी जमा थे।
कुछ ही देर में फुटपाथ की सूरत बदल गई। फायदा यह हुआ कि पैदल चलने वाले लोग सड़क से हटकर फुटपाथ पर चलने लगे और सड़क वाहनों के चलने के लिये भीड़ भाड़ से मुक्त हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *