आज पुखरायां नगर में भाजपा युवामोर्चा के द्वारा पुख
रायां मण्डल की मंडल कार्यसमिति बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में मुख्य अतिथि भाजयुमो जिला अध्यक्ष श्री परवेश कटियार मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष मुकुल पांडेय की अध्यक्षता में व संचालन भाजयुमो मण्डल महामंत्री मोहित तिवारी जी ने कार्यक्रम का संचालन किया।कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र में दीप प्रज्ज्वलित कर व माल्यार्पण कर किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आए भाजयुमो जिलाध्यक्ष परवेश कटियार ने जिला अध्यक्ष प्रवेश कटियार ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ता अभी से जुट जाएं घर-घर जाकर लोगों को भाजपा की नीतियों से अवगत कराएं वहीं उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की एक अहम कड़ी होता है कार्यकर्ता से ही पार्टी को मजबूती मिलती है
।साथ ही पार्टी के द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान कार्यक्रम से जुड़ने के लिए सभी से अपील की।बैठक में मुख्य रूप से भाजयुमो जिला महामंत्री अक्षय त्रिवेदी,भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष देवेश तिवारी,भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी नमन अग्निहोत्री,जिला सोशल मीडिया प्रभारी सुमित कटियार जी,भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रमोद त्रिपाठी जी मंडल के समस्त पदाधिकारी मौजूद रहे
2021-11-20
