कानपुर नगर l आज दिनांक 20.11.2021 दिन शनिवार को स्वच्छ सर्वेक्षण-2021 की रैकिग शहरी विकास मंत्रालय भारत सरकार जारी की गयी। इस रैकिग मे कानपुर नगर निगम को देश मे 10 लाख की ऊपर आबादी के नगर निगमो मे 21 वॉ स्थान प्राप्त हुआ। उत्तर प्रदेश की 13 नगर निगमो मे कानपुर को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। देशभर के 48 गंगा टाउन मे कानपुर नगर को 4 स्थान प्राप्त हुआ। इस मौके पर शहर की महापौर श्रीमती प्रमिला पाण्डेय, नगर आयुक्त शिवशरणप्पा जी.एन. कानपुर नगर निगम ने शहरवासियो को स्वच्छ सर्वेक्षण मे योगदान देने एवं अच्छी रैंक प्राप्त होने पर हार्दिक बधाई दी। होने वाले स्वच्छ सर्वेक्षण-2022 मे शहरवासियो से शहर को स्वच्छ बनाने मे
अपना योगदान देने की अपील की।
प्रेस नोट-2
कानपुर नगर निगम के नगर आयुक्त श्री शिवशरणप्पा जी0एन0 द्वारा आज दिनांक 20.11.2021 को जोन-2 के अन्तर्गत रामादेवी चौराहे से लेकर हरजेन्दर नगर एयरपोर्ट होते हुए नई चुन्नी जाजमऊ तक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय श्री एस0के0 सिंह मुख्य अभियन्ता , श्री अकील मसूद जोनल स्वच्छता अधिकारी, श्री सोनी जोनल अभियन्ता एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
हरजेन्दर नगर एयरफोर्स के अन्दर एल0ए0एल0 गेट तक निरीक्षण के दौरान बाउण्ड्रीवाल के पीछे काफी गन्दगी पायी गयी। मौके पर ही जोनल स्व0 अधिकारी को फटकार लगाते हुए आज ही इस पूरे मार्ग की सफाई के निर्देश दिये गये। साथ ही एयरफोर्स के मुख्य गेट से लेकर एच0ए0एल0 गेट तक कई स्थानों पर गडढे पाये जाने पर एयरफोर्स आफीसर्स इन्चार्ज , एयर कमोडोर, एयरफोर्स स्टेशन को पत्र लिखकर पैचमरम्मत हेतु कहा गया ।
रामादेवी चौराहे से हरजेन्दर नगर होते हुए नई चुन्नीगंज तक ओवर-ब्रिज के नीचे ग्रीनबेल्ट में सफाई कर्मियों की संख्या और बढ़ाने के निर्देश जोनल स्व0 अधिकारी को दिये गये।
2021-11-20
