कानपुर में घर से मोबाइल खरीदने निकला था स्टूडेंट, दो दिन बाद बाग में फंदे पर लटका मिला शव

कानपुर में घर से मोबाइल खरीदने निकले इंटर के छात्र का शव दो दिन बाद गांव के एक बाग में लटका मिला। सूचना पर पहुंचे स्वजन बेटे का शव देखकर हैरान रह गए। पुलिस ने शव फंदे से नीचे उतारकर कार्रवाई शुरू की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कानपुर आउटर बिधनू थाना क्षेत्र के पिपरगवां निवासी किसान सोहन लाल निषाद के 20 वर्षीय बेटे राज निषाद का शव शनिवार सुबह हरदौली गांव के एक बाग में लटका मिलने से सनसनी फैल गई। पिता ने बताया कि गुरुवार दोपहर राज मोबाइल खरीदने के लिए घर से निकला था। शाम तक घर वापस न लौटने पर वह स्वजन संग उसकी खोजबीन कर रहे थे। शनिवार सुबह थाने में उसकी गुमशुदगी की जानकारी देकर घर लौटे थे। तभी सूचना मिली कि हरदौली गांव के एक बाग में नीम के पेड़ से बेटे का शव रस्सी के फंदे से लटक रहा है। वह तुरंत स्वजन संग मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव फंदे से नीचे उतारकर कार्रवाई शुरू की। पिता ने बताया कि बीते दो वर्ष पहले राज मानसिक रूप से बीमार हुआ था। जिसका लालबंगले स्थित मनोरोग चिकित्सक के यहां उपचार चल रहा था। जिससे अब उसमें खाफी सुधार थे। अब वह नियमित रूप से स्कूल भी जाने लगा था। थाना प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *