कानपुर में MDH मसाला कारोबारी सूर्यांश की पत्नी की मौत

कानपुर में MDH मसाला कारोबारी सूर्यांश की पत्नी की मौत के बाद उसका दो साल का मासूम अयांश देर तक रोते हुए मां-मां पुकारता रहा, लेकिन उसे हमेशा की तरह मां की प्यार भरी थपकी नहीं मिल पाई। और अब कभी उसे मां का दुलार मिल भी नहीं सकेगा, क्योंकि उसके खुद के बाप ने ही उसके सिर से मां की ममता उतार फेंकी है।
इस बात को अभी मासूम नहीं समझता लेकिन जिस दिन उसे समझ आएगा की उसके पिता ने ही उसके सिर से मां का साया हा दिया तो उस मासूम पर क्या बीतेगी। यह बात अगर वक्त रहते कारोबारी सूर्यांश समझ लेता तो शायद कानपुर में यह हाइप्रोफाइल कांड नहीं हुआ होता। मासूम को इस बात का जरा भी इल्म तक नहीं होगा की उसके सिर से मां का साया उठ चुका है।
मामा, नानी, नाना व अन्य रिश्तेदारों के बीच बैठा अयांश जब भी मां को याद कर रहा था तो उसे आवाज देने लगता। यह देखकर मृतका आंचल के परिजन फफककर रो पड़ रहे थे। सभी रिश्तेदारों में किसी एक कोभी समझ नहीं आ रहा था कि वह अयांश को क्या बताएं, उसे क्या जवाब दें? अयांश जब भी मां को पुकारता परिवार का हर सदस्य रोए बिना ना रहता।
मासूम अयांश की आंसुओं से गीली हो चुकी निगांहें लगातार भीड़ में बस मां को ही खोज रही थीं। पिता पवन ग्रेवर मासूम अयांश को देखकर कह रहे थे कि, हत्यारों को इस मासूम पर भी तरस नहीं आया। पिता ने बताया की 21 नवंबर को अयांश पूरा दो साल का हो जाएगा। आंचल ने अयांश से उसका जन्मदिन धूमधाम से मनाने का प्रॉमिस किया था, लेकिन एक दिन पहले ही वह उसे छोड़कर चली गई।

आज है अयांश का जन्मदिन

आंचल और सूर्यांश का दो वर्षीय पुत्र अयांश आज ही के दिन पैदा हुआ था। आज उसका जन्मदिन है। मां ने अभी कुछ दिन पहले ही उससे उसका जन्मदिन बेहद धूमधाम से मनाने का प्रॉमिस किया था। लेकिन उसे शायद यह पता नहीं होगा कि अपने जिगर के टुकड़े का दूसरा जन्मदिन उसे देखना भी नसीब नहीं होगा। आंचल के परिजन बार-बार अयांश को देखकर रो पड़ रहे थे । लेकिन नियती के सामने आखिर जोर किसका चला है जो आज चलता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *