कानपुर की आम जनता को जल्द ही योगी सरकार तोहफे में एक नया पुल देने जा रही है जी हां हम बात कर रहे है झकरकटी पुल की जिसका निर्माण लगभग पूरा हो चुका है, जिससे कानपुर की जनता को काफी हद तक जाम से राहत मिलेगी।
कानपुर में झकरकटी पुल का निर्माण काफी दिनों से चल रहा था जिसकी नीव बीजेपी शासन में रखी गई थी और उसका जल्द ही उद्घाटन होगा जिससे बस अड्डे के आस पास लगने वाले जाम से जनता को राहत मिलेगी, कानपुर में आस पास के जिलों से आने वाले व्यापारियों को इसका लाभ मिलेगा, पुल चालू करने से पहले कानपुर आईआईटी द्वारा पुल पर दस दिनों तक 24घंटे 100टन माल रखकर पुल की क्षमता देखी जायेगी जब पुल टेस्टिंग में पास होने के बाद केद्र सरकार इस पुल का उद्घाटन कर इसको चालू किया जाएगा, जिससे भविष्य में किसी तरह का हादसा न हो।
2021-11-21
