पुखरायां । भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के एक ईट भट्टे में मजदूरी कर रहे एक युवक किसी बात से नाराज होकर जहरीला पदार्थ खा लिया , हालत बिगड़ने पर पुखरायां सीएचसी लाया गया जहां पर डॉक्टर ने मृतक घोषित कर दिया , भोगनीपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है ।
जिला विलासपुर के थाना सीपत क्षेत्र के परीक्षापुर गांव निवासी हरिराम ने बताया कि , इनके साले कुन्दन सिह पुत्र मनीराम 35 वर्ष , भोगनीपुर थाना क्षेत्र के सुजगवा गांव के पास एक ईंट भट्ठे में मजदूरी का कार्य करते थे जहां पर किसी बात से नाराज होकर जहरीला पदार्थ खा लिया हालत बिगड़ने पर ,इनके बहनोई हरिराम को जानकारी हुई तो पुखरायां सीएचसी लेकर आये जहां पर डॉक्टर ने मृतक घोषित कर दिया ,जिसकी सूचना भोगनीपुर पुलिस को दी गई , दरोगा अरमान शाह ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा हैं ।
2021-06-23
