जिलाधिकारी विशाख जी0 द्वारा आज आईआईटी से कन्नौज को जाने वाले N H 91 के अलीगढ़ कानपुर चौड़ीकरण सड़क निर्माण , पुल निर्माण कार्यो का निरीक्षण किया गया। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि कार्य युद्ध स्तर पर पूर्ण किया जाए। उन्होंने एनएचएआई के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कार्य में आ रही बाधाओं के विषय मे अवगत कराएं ताकि समय रहते उसका निस्तारण किया जा सके । उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि भूमि अधिग्रहण से संबंधित औपचारिकताओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए और उसका भुगतान तत्काल कराया जाए।
2021-11-21
