जेपी नड्डा 23 नवंबर को कानपुर आ रहे हैं

कानपुर 22 नवंबर 2021
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 23 नवंबर को कानपुर आ रहे हैं। सुबह 9:45 पर प्रदेश भाजपा कार्यालय लखनऊ से चलकर 10:15 बजे चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट लखनऊ पहुंचेंगे जहां से 10:20 पर विशेष विमान के द्वारा चलकर उनका आगमन कानपुर के चकेरी एयरपोर्ट पर 10:40 पर होगा। वहां से चलकर वह बाबा नामदेव गुरुद्वारा, सब्जी मंडी किदवई नगर में 11:15 बजे पहुंचेंगे। वहां वह श्री गुरु ग्रंथ साहिब के दर्शन कर आशीर्वाद लेंगे तथा सिख समाज द्वारा उनको सिरोपा भेंट किया जाएगा। उसके बाद 11:45 पर उनका आगमन भाजपा के नए क्षेत्रीय कार्यालय नौबस्ता मौरंग मंडी में प्लाट संख्या 02, डब्लू ब्लॉक, जूही, साकेतनगर में होगा, जहां पर वह नए क्षेत्रीय कार्यालय का फीता काटकर, नारियल फोड़कर तथा दिया जलाकर उद्घाटन करेंगे। साथ ही साथ अन्य सात जिलों के कार्यालयों का वर्चुअल उद्घाटन भी करेंगे। 12:15 बजे से 1:00 तक उनके भोजन का कार्यक्रम आरक्षित रखा गया है। उसके बाद वह लगभग 1:10 बजे रेलवे मैदान निराला नगर में जाएंगे जहां पर कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को संबोधित करेंगे। प्राप्त कार्यक्रम के अनुसार 3:00 बजे वह रेलवे मैदान से चलकर 3:20 पर चकेरी एयरपोर्ट कानपुर पहुंचेंगे। जहां से विशेष विमान के द्वारा नई दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *