इटावा-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा

इटावा-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, रोडवेज बस ने तीन लोगों को रौंदा, सभी की गई जान..

कानपुर देहात के अकबरपुर कोतवाली से लगे हुए कुंभी गांव के पास इटावा कानपुर रोड पर एक बोलेरो कार में सवार तीन लोग गाड़ी खराब हो जाने के चलते सड़क पर ही उतर कर अपनी गाड़ी को ठीक करने में लगे हुए थे हालांकि वक्त देर रात का हो चुका था जिसके चलते हाईवे पर ना तो रोशनी थी और ना ही भीड़ भाड़ सभी इटावा की ओर से कानपुर जा रही एक रोडवेज बस ने नियंत्रण खो दिया और सड़क पर अपनी खराब वाहन को सही कर रहे इन तीन लोगों को रौंदकर मौत के घाट उतार दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *