परिवर्तन दिवस के रूप मे प्रसपा ने मनाया मुलायम सिंह का जन्मदिन

भारत सरकार के पूर्व रक्षा मंत्री वह उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का जन्मदिवस प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया कानपुर महानगर के तत्वाधान में अशोक नगर स्थित कार्यालय में महानगर अध्यक्ष आशीष चौबे के नेतृत्व मैं परिवर्तन दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने 11 किलो केक काटकर 51 किलो लड्डू वितरण करते हुए नेताजी के स्वस्थ रहने की कामना करते हुए 2022 के चुनाव में समाजवाद का परचम लहराने का संकल्प लिया। अध्यक्ष आशीष चौबे ने कहा कि शिवपाल सिंह यादव के नेतृत्व में पूरे उत्तर प्रदेश में चल रही सामाजिक परिवर्तन यात्रा में उमड़ता हुआ जनसैलाब यह संकेत है 2022 के चुनाव का कि बिना प्रसपा के उत्तर प्रदेश में किसकी भी सरकार बनने वाली नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *