कानपुर 23 नवंबर
समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष डॉक्टर इमरान के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने आज उत्तर प्रदेश भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नगर आगमन पर शहर की समस्याओं के निस्तारण हेतु अपनी मांगों को ज्ञापन देने के लिए किदवई नगर जा रहे थे परंतु घर से निकलते ही चकेरी पुलिस द्वारा प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया इसके उपरांत नगर अध्यक्ष डॉक्टर इमरान ने एसीपी कैंट को अपनी मांगों को ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन के माध्यम से डॉक्टर इमरान ने बताया कि इस समय शहर में जाम की समस्या बहुत ही बड़ी समस्या है बड़ा चौराहा जरीब चौकी रामादेवी टाटमिल दादा नगर विजय नगर नौबस्ता बाईपास आदि शहर के चौराहों पर लगने वाले जाम से जनता बहुत परेशान है इन चौराहों पर लगी पुलिस के अधिकारी सिर्फ जनता से वसूली में लगे रहते हैं शहर में जीका वायरस वा डेंगू महामारी ने शहर की जनता को अपनी गिरफ्त में ले लिया है इस वायरस व डेंगू बीमारी से सैकड़ों लोग असमय ही काल के गाल में समा गए हैं परंतु सरकार व कानपुर के स्वास्थ्य विभाग के कानों में अभी तक जूं नहीं रेंग रही है स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा जनता की जान माल की सुरक्षा के लिए अभी तक कोई ठोस कदम ना उठाने के कारण जनता इन जानलेवा बीमारियों में पीसकर मर रही है शहर के अस्पतालों में जीका वायरस व डेंगू के मरीजों को दवाइयां बेड इंजेक्शन जांचे आज उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं इस कारण जनता का बहुत बुरा हाल है।
डॉक्टर इमरान ने आगे बताया कि शहर की सड़कों का बहुत बुरा हाल है गड्ढे में सड़क है या सड़कों पर गड्ढे हैं जनता यह नहीं समझ पा रही है इन सड़कों पर चलने वाले राहगीरों को अक्सर गड्ढों में गिरकर काफी गंभीर चोटें लग जाती हैं और कुछ लोग तो अपनी जान तक गंवा बैठते हैं शहर में फागिंग ना होने के कारण मच्छरों का प्रकोप काफी बढ़ गया है शहर के कूड़ा घरों से कूड़ा उठान न होने के कारण टनो कूड़े के ढेर लगे हैं सीवर लाइनें चौक होने के कारण सीवर का गंदा पानी जनता के घरों में घुस रहा है नालियों की नियमित सफाई ना होने के कारण नालियां बजबजा रही है जनता को पीने का शुद्ध पानी नहीं मिला है और जो पानी मिल रहा है उसमें कीड़े निकल रहे हैं।
डॉक्टर इमरान ने मुझे बताया कि आज शहर में अपराध चरम सीमा पर है शहर में प्रतिदिन हत्याएं हो रही हैं पुलिस प्रशासन एक भी घटना का खुलासा नहीं कर पा रही है सिर्फ हवा में तीर चला कर घटना का खुलासा कर अपनी पीठ थपथपा कर वाहवाही लूट रही है बलात्कार महिलाओं के साथ छेड़खानी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं महिलाओं का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है महिलाएं वा शहर की जनता अपने आप को और सुरक्षित महसूस कर रही है।
प्रतिनिधिमंडल में नगर उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह पिंटू ठाकुर सुभाष द्विवेदी टिल्लू जायसवाल निखिल यादव अंकित यादव रियाज बबलू सुफियान गौस नफीस अंसारी वसीम गाजी जीशान अहमद जीशान इदरीसी मुनाफ उद्दीन आबिद जय गुप्ता विशाल आसिफ काशिफ आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
