कार्यालय- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर नगर।

राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन हेतु बैठक हुई संपन्न
प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कानपुर नगर डॉ विवेक कुमार द्वारा बताया गया कि उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन दिनांक 11 दिसंबर 2021 को किया जा रहा है। माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कानपुर नगर श्री आर. पी. सिंह द्वारा आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के निस्तारण हेतु आज दिनांक 23.11.2021 को लीड बैंक के अधिकारियों के साथ बैठक की गई। उक्त बैठक में श्री प्रथम कान्त, नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत / अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कानपुर नगर, डॉ विवेक कुमार, प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण /अपर सिविल जज (सी०डि० प्रथम) कानपुर नगर, श्री अजय कुमार वर्मा, लीड बैंक अधिकारी, राहुल मिश्रा, लीड बैंक अधिकारी, अरुण कुमार श्रीवास्तव, लीगल एडवाइजर, बैंक ऑफ बड़ौदा उपस्थित रहे।
उक्त बैठक में माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर नगर द्वारा लीड बैंक के अधिकारियों को आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का निस्तारण किए जाने एवं प्रत्येक बैंक में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत की जानकारी हेतु बैनर व पैम्पलेट्स चस्पा कराए जाने हेतु निर्देशित किया गया, जिससे आम जनमानस को आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ प्राप्त हो सके। लीड बैंक के अधिकारियों द्वारा आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का निस्तारण करने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया।
2021-11-23
