जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट की गई

कानपुर देहात मंगलवार को सरवन खेड़ा विकासखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत गुजराईं मजरा भवानी पुरवा निवासी रमाकांती पत्नी सुनील संखवार के द्वारा पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी को शिकायती प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि ग्राम पंचायत गुजराई के मजरा भवानी पुरवा निवासी प्रार्थिनी को आवास आवंटित हुआ था जिसके प्रथम किस्त उसके पति के खाते पर आ गई थी जिसमें तुरटी होने के कारण पैसा नहीं निकल पा रहा था जिस कारण प्रधान पति विजयपाल पुत्र राजाराम पाल के द्वारा प्रार्थनीय से आधार कार्ड पासबुक व त्रुटि सही कराने के नाम पर दस हजार रुपए ले लिए और काफी दिनों से कागज व पैसे वापस करने के नाम पर टालमटोल कर रहा था प्रार्थिनी के द्वारा पूर्व में पैसे व कागज वापस मांगने पर प्रधान पति विजयपाल व उसके पुत्र लव कुश के द्वारा जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट की गई जिसकी शिकायत मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रार्थना पत्र देते हुए कार्यवाही किए जाने की मांग की गई वही पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी के द्वारा जांच कर मुकदमा पंजीकृत किए जाने का आदेश दिया गया है l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *