वाहन की टक्कर से पति की मौत, पत्नी घायल, रिश्तेदारी में आ रहे थे रसूलाबाद

रसूलाबाद कस्बा स्थित रिश्तेदारी में आ रहो एटा निवासी दंपती अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गए। कानपुर के हैलट अस्पताल में उपचार के दौरान पति की मौत हो गई। वहीं महिला का उपचार किया जा रहा है।

एटा के आवागढ़ निवासी शहाबुद्दीन (50) मंगलवार को बाइक से पत्नी बबली उर्फ यास्मीन (45) के साथ रसूलाबाद स्थित रिश्तेदारी में आ रहे थे। रास्ते में याकूबपुर के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपती गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

दोनों को एंबुलेंस से सीएचसी रसूलाबाद भेजा गया। वहां डॉक्टर बृजेश कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद दंपती को हैलट रेफर कर दिया। हैलट में उपचार के दौरान शहाबुद्दीन की मौत हो गई।

रसूलाबाद निवासी जाहिरा बेगम ने बताया कि इलाज के दौरान बहनोई शहाबुद्दीन की मौत हो गई, वहीं यास्मीन का उपचार किया जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। घटनास्थल औरैया जनपद का है, वहीं रिपोर्ट दर्ज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *