कानपुर l उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव की आहट होते ही सभी पार्टियों ने अपने-अपने दलों की मजबूती के लिए सदस्यता अभियान शुरू कर दिया है इसी कड़ी में कांग्रेस ने भी 26 नवंबर से सदस्यता अभियान शुरू करने का ऐलान किया था ।इस अभियान को लेकर आज तिलक हाल में कांग्रेस कमेटी की एक विशेष बैठक भी की गई और बूथ अध्यक्षों, मंडल अध्यक्षों व विधानसभा अध्यक्षों को सदस्यता अभियान जोर शोर से चलाए जाने और सदस्यों को कांग्रेश परिवार से जुड़ने का आवाहन किया गया है ।इस अभियान में सभी को जिम्मेदारी दी गई है कि वह लोग 25 25 सदस्य अवश्य बनाएं ।नगर अध्यक्ष ने कहा कि चुनावी अभियान को लेकर प्रियंका गांधी का जल्द ही कानपुर में दौरा होगा और इस दौरे से शहर में कांग्रेश की फिजा बदलेगी।
2021-11-25
