-एचबीटीयू के कार्यक्रम से सीधे पहुंचे चकेरी एयरपोट
-एयरपोट से विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना
-सुरक्षा के लिए कई जनपदों से आया फोर्स भी लौटा
कानपुर: महामहिम राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविन्द् अपने दो दिनी नगर प्रवास के बाद गुरुवार को दिल्ली के लिये रवाना हो गये। महामहिम की सुरक्षा के लिये कई जनपदों से आया फोर्स भी कार्यक्रम सकुलशन संपन्न होने के बाद रवाना हो गया।
महामहिम राष्ट्रपति बुधवार सुबह अपने विशेष विमान से चकेरी एयरपोट आए थे। यहां से अलग-अलग कार्यक्रमों में शिरकत करने के बाद गुरुवार को वापस दिल्ली के लिये रवाना हो गये। इधर सुरक्षा में तैनात पुलिस फोर्स भी कार्यक्रम के सकुशल संपन्न होने के बाद अपने जनपदों को वापस लौट गया।
सुरक्षा में तैनात रहा फोर्स
माननीय राष्ट्रपति की सुरक्षा के लिए बाराणसी, हरदोई, प्रयागराज, झांसी, कौशांबी, उन्नाव, अमेठी, रायबरेली आदि जनपदों से आए फोर्स में 10 आइपीएस, 12 एडीसीपी, 25 डीएसपी, 70 इंस्पेक्टर, 200 एसआई, 1200 आरक्षी और 5 कंपनी पीएसी तैनात किये गये थे।
