औरैया।खाद्य सुरक्षा एंव औषधि विभाग की टीम ने कस्बा अछल्दा में नमक की एजेंसी पर अचानक छापा मारा परीक्षण हेतु नमूना लेते हुए गोदाम को सील कर नोटिस चस्पा कर दिया।छापेमारी से कस्बें के दुकानदारों में हड़कंप मच गया।दुकानदारों ने शटर गिरा दिए।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि अधिकारी ड़ा मंजुला सिंह के नेतृत्व में खाद्य निरीक्षक माता शंकर द्वारा कस्बें के नहर बाजार में सुभाष यादव के मकान में स्थित नमक की गोदाम में आकस्मिक छापा डालकर नमक के नमूने लेते हुए गोदाम को सील कर दिया।किराए पर दुकान लिए संचालक के न मिलने पर नोटिस चस्पा कर दिया गया। छापेमारी की कार्यवाही की भनक लगते ही दुकानदारो ने आनन फानन दुकानें बंद कर गायब हो गए।
डीएफओ खाद्य डॉ मंजुला सिंह ने बताया कि मिलावटी प्रतिबंधित खाद्य सामग्री बेचने वाले दुकानदारों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।जिला में छापामारी अभियान लगातार जारी रहेगा।
2021-11-25
