राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान में कहा गया है, वह पहले ही जाना चाहते थे, लेकिन कोरोना महामारी के कारण संभव नहीं हो पाया। राष्ट्रपति कोविंद की विशेष ट्रेन दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से 25 जून को चलेगी और शाम को कानपुर पहुंचेगी। विशेष ट्रेन के दो ठहराव होंगे। पहला झिंझक और दूसरा कानपुर देहात का रूरा, जहां राष्ट्रपति अपने पुराने परिचितों से मुलाकात करेंगे। दोनों ठहराव उनके गांव परौंख के पास ही रखे गए हैं।
इससे पहले अंतिम बार 2006 में तत्कालीन राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम ने विशेष ट्रेन से दिल्ली से देहरादून की यात्रा की थी। वहां उन्होंने भारतीय सैन्य अकादमी की पासिंग आउट परेड में शामिल हुए थे।
कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे राष्ट्रपति
राष्ट्रपति भवन के मुताबिक, राष्ट्रपति कोविंद 25 जून की शाम को पहुंचेंगे। 27 जून को गांव में दो स्वागत कार्यक्रम में शामिल होंगे। 28 जून को कोविंद कानपुर सेंट्रल से इसी ट्रेन से दो दिन की यात्रा पर लखनऊ जाएंगे। 29 जून को वह विशेष उड़ान से दिल्ली लौट आएंगे।
