बीजेपी के पूर्व विधायक रघुनंदन सिंह भदौरिया के नाम पर प्लाट खाली कराने वाला जालसाज धर दबोचा गया

कानपुर नगर l बीजेपी के पूर्व विधायक रघुनंदन सिंह भदौरिया के नाम पर प्लाट खाली कराने वाला जालसाज धर दबोचा गया। चकेरी पुलिस ने गाजियाबाद से किया गिरफ्तार। 2 माह पूर्व पूर्व विधायक का कथित ऑडियो हुआ था वायरल। पूर्व विधायक ने चकेरी थाने में जालसाज के खिलाफ लिखाई थी रिपोर्ट। चकेरी पुलिस ने मामले में लीपापोती करते हुए लगा दी थी फाइनल रिपोर्ट। 2 दिन पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आगमन के दौरान पूर्व विधायक ने कमिश्नर असीम अरुण से मिलकर जताई थी सख्त नाराजगी। कमिश्नर के आदेश पर चकेरी पुलिस गाजियाबाद से गिरफ्तार चकेरी थाने लाई आरोपी को। कानूनी कार्रवाई की तैयारी। चकेरी थाने पहुंच रहे हैं पूर्व विधायक। आरोपी से करेंगे आमना सामना। पूर्व विधायक का बयान- इस घटना के पीछे की साजिश का होना चाहिए खुलासा कि आखिर कार किसके कहने पर आरोपी ने लिया था उनका फर्जी नाम।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *