मुख्यमंत्री व सरकार के मंत्रियों के नगर आगमन पर सपा प्रतिनिधियों एवं नेताओं को सरकार के इशारे पर गिरफ्तार करके सपा की आवाज को दबा कर लोकतंत्र की हत्या कर रही है — डॉ इमरान

कानपुर 26 नवंबर
कानपुर शहर में मुख्यमंत्री व सरकार के मंत्रियों के नगर आगमन पर प्रदेश की प्रमुख विपक्षी पार्टी समाजवादी पार्टी के जनप्रतिनिधियों अध्यक्षों नेताओं को घरों में नजरबंद कर ज्ञापन के माध्यम से अपनी बात पहुंचाने से रोकने पर सपा महानगर व ग्रामीण अध्यक्ष डॉक्टर इमरान व राघवेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने कानपुर पुलिस कमिश्नर श्री असीम अरुण से उनके कार्यालय जाकर मुलाकात कर अपनी मांगों का एक ज्ञापन सौंपा।

नगर व ग्रामीण अध्यक्ष डॉ इमरान व राघवेंद्र सिंह यादव ने पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन के माध्यम से बताया कि समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश में प्रमुख विपक्षी पार्टी है कानपुर शहर में मुख्यमंत्री व सरकार के मंत्रियों के आगमन पर सपा के जनप्रतिनिधियों पार्षदों पदाधिकारी गण एवं अन्य सदस्य गण जब अपनी बात को ज्ञापन के माध्यम से पहुंचाना चाहते हैं तो उनको क्षेत्रीय पुलिस द्वारा नजर बंद कर दिया जाता है जिसके अंतर्गत अर्पित यादव बिल्लू बाल्मिक रोहित शुक्ला राकेश दीक्षित लकी यादव अनूप हजारिया नरेश कटिहार बंटी पासवान रिशु यादव आदि को घर से उठाकर विभिन्न धाराओं 188 143 283 332 धाराओं में में मुकदमा पंजीकृत कर उत्पीड़न किया जाता है इसकी समाजवादी पार्टी कटु शब्दों में निंदा करती है।

उक्त दोनों नेताओं ने आगे बताया कि देश ने कायम लोकतांत्रिक व्यवस्था एवं संवैधानिक तरीके से अपनी बात रखने का अधिकार सबको है परंतु भाजपा सरकार के इशारे पर सपा नेताओं की आवाज को दबाया जा रहा है पुलिस प्रशासन हमें अपनी बात स्वतंत्रता पूर्वक नहीं रखने देता है जब शहर के थानेदारों से पूछा जाता है तो वह कहते हैं कि हमें ऊपर से आदेश प्राप्त हुए हैं नजरबंद किए गए सपा नेताओं को गिरफ्तार करके उनके ऊपर गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया जाता है तथा जिस नेता और कार्यकर्ता को गिरफ्तार करते हैं उनके ऊपर पिछले मुकदमों की गंभीर धाराओं को भी जोड़ दिया जाता है।

उक्त नेताओं ने आगे बताया कि भाजपा सरकार के इशारे पर मुख्य विपक्षी पार्टी सपा के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के ऊपर राजनीतिक विद्वेष के कारण एवं सपा के बढ़ते जनाधार वह बढ़ते कुनबे से घबराकर वा भाजपा के खि सकते जनाधार तथा जनता में बढ़ते आक्रोश के कारण भाजपा के मुख्यमंत्री व मंत्री अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं इस कारण सरकार के लोग अनाप-शनाप बयान देकर अपनी खीज मिटा रहे हैं इसी कारण शहर में वीवीआइपी वा वीआईपी के नगर आगमन पर सपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को घरों में नजरबंद कर दिया जाता है भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री व मंत्री अपना मानसिक संतुलन खो बैठे नेताओं को किसी अच्छे दिमाग वाले डॉक्टर से इलाज कराना चाहिए प्रदेश की भाजपा सरकार देश में कायम लोकतंत्र की खुलेआम हत्या कर सपा की आवाज को दबा रही है जबकि सरकार की जनविरोधी नीतियों का विरोध करना समाजवादी पार्टी की राजनीतिक व सामाजिक दायित्व है जब भी नगर में मुख्यमंत्री या कोई वीआईपी आता है तो समाजवादी पार्टी के नेताओं को गिरफ्तार करके फर्जी मुकदमों से जूझना पड़ता है।

ज्ञापन लेने के उपरांत पुलिस कमिश्नर ने पूरी बात सुन कर जल्द से जल्द इस समस्या के निस्तारण का डॉक्टर इमरान वा राघवेंद्र सिंह यादव को आश्वासन दिया।

प्रतिनिधिमंडल में नगर महासचिव अभिषेक गुप्ता मोनू अजय यादव अज्जू नरेंद्र सिंह पिंटू ठाकुर मधु कुमार यादव ग्रामीण उपाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव विपिन प्रधान रामकरण यादव निजाम कुरेशी निखिल यादव दीपक बाथम राहुल चौरसिया शुभम राहुल द्विवेदी अभिषेक सिंह चंदेल प्रकाश नारायण कुशवाहा आर के सिंह यादव आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *