रूट में ड्रोन या गुब्बारा उड़ाया तो खैर नहीं

राष्ट्रपति सेंट्रल रेलवे स्टेशन से वाया सड़क मार्ग सर्किट हाउस पहुंचेंगे। इस दौरान रूट पर गुब्बारा उड़ाना या ड्रोन उड़ाना प्रतिबंधित रहेगा। ऐसा करते पकड़े जाने पर पुलिस कानूनी कार्रवाई भी कर सकती है।

…ताकि राष्ट्रपति को कम चलना पड़े

राष्ट्रपति दौरे को लेकर तैयारियां तेजी के साथ चल रही हैं। इस बीच राष्ट्रपति भवन से एक आदेश आया है, जिसमें कहा गया है कि तैयारियों की व्यवस्था ऐसी हो कि राष्ट्रपति को कम से कम पैदल चलना पड़े। गौरतलब है कि राष्ट्रपति की हाल ही में सर्जरी हुई है। ऐसे में उनके स्वास्थ्य का खयाल रखते हुए ऐसा कार्यक्रम प्लान करने को कहा गया है, जिसमें राष्ट्रपति को अधिक पैदल न चलना पड़े।

राष्ट्रपति से 120 फिट दूर रहेंगे बिन बुलाए मेहमान

राष्ट्रपति की सुरक्षा के जो इंतजाम किए गए हैं, उसमें यह कोशिश की गई है कोई भी बिन बुलाया मेहमान उन तक न पहुंच सके। ऐसे लोगों को राष्ट्रपति से 120 फिट पहले ही रोक लिया जाएगा। 120 फिट के दायरे में वही जा सकेंगे, जिन्हें अनुमति मिली होगी।

दस जनपदों की फोर्स रहेगी

राष्ट्रपति की सुरक्षा में नौ जिलों की फोर्स तैनात की जाएगी। नोएडा, गाजियाबाद, आगरा, अलीगढ़, हाथरस, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर के अलावा कानपुर आउटर की फोर्स तैनात होगी। बाहर से करीब दो हजार पुलिसकर्मी बुलाए गए हैं। जिसमें बड़ी संख्या में राजपत्रित अधिकारी भी होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *