नये वर्ष में शहर को झाड़ी बाबा उपरिगामी सेतु की सौगात:पचौरी

कानपुर। शहर में यातायात व्यवस्थाओं को सुगम बनाने हेतु लगातार प्रयासरत कानपुर शहर सांसद श्री सत्यदेव पचौरी जी ने आज झाड़ी बाबा कैन्ट में निर्माणाधीन उपरिगामी सेतु का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मौके पर उपस्थित प्रोजेक्ट प्रबन्धक सेतु निर्माण निगम के अधिशाषी अभियंता श्री के0एन0 ओझा से सांसद पचौरी ने पूछा कि अप्रैल 2015 से निर्माणाधीन यह सेतु वर्ष 2018 में पूर्ण होना था किन्तु अभी तक तीन वर्ष व्यतीत हो जाने के बावजूद भी अभी तक अपूर्ण क्यो है जिस पर ओझा ने बताया कि वर्तमान में सेतु का निर्माण कार्य तेजी गति से चल रहा है आगामी वर्ष तक पुल बनकर तैयार हो जायेगा जिस पर सांसद पचौरी ने कहा कि प्रत्येक स्थिति में यह पुल प्रारम्भ हो जाना चाहिए यह पुल कानपुर की जनता के लिए नये वर्ष का तोहफा होगा। निरीक्षण में अधिशाषी अभियंता द्वारा सांसद पचौरी को बताया गया कि स्टेट्स क्लब की अस्थाई दीवार को एक माह के लिए तोड़ दिया जाय जिससे 11 मीटर की लिंकरोड तैयार होने में कोई कठिनाई नही होगी, जिस पर सांसद पचौरी ने वहां पर उपस्थित छावनी बोर्ड के उपाध्यक्ष लखन ओमर से अतिक्रमण हटवाये जाने का निर्देश दिये। सांसद पचौरी ने पत्रकार बन्धुओं से वार्ता में बताया कि सेतु निर्माण में इसकी गुणवत्ता तथा क्षमता से किसी भी प्रकार का समझौता नही किया जाएगा तथा आई0आई0टी0 की जाँच रिपोर्ट मिलने के बाद ही इस पुल के लोकर्पण की तिथि का निर्धारण होगा, जिसके बाद यह पुल जनता का समर्पित कर दिया जाएगा। इस पुल के चालू होने से विगत कई वर्षाें से शुक्लागंज, उन्नाव, लालबगला, कैन्ट, फूलबाग आदि चौराहों पर लगने वाले जाम से जनता को निजात मिलेगी साथ ही बसों का आवागमन भी सुचारू रूप से संचालित हो सकेगा। उन्होने यहां पर लगने वाले जाम के सम्बन्ध में पुलिस आयुक्त से वार्ता कर समाधान निकाले जाने की बात कही। निरीक्षण के दौरान प्रमुख रूप से सर्वश्री जयकुमार प्रजापति, रज्जन परिहार, सुमित तिवारी, नीलम अवस्थी, रचित यादव, राकेश सिंह, विनय सिंह परिहार, राजीव त्रिपाठी आदि लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *