प्राइवेट महिला कर्मी के साथ रेप

पुखरायां । भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के चोरा गांव के पास रेलवे गोदाम की निगरानी करने वाली प्राइवेट महिला कर्मी के बुधवार रात को एक युवक ने रेप किया , शोर मचाने पर पहुचे अन्य कर्मचारियों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया , और रिपोर्ट दर्ज की गई ।
डेरापुर थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने बताया कि वह रेलवे में प्राइवेट काम करती हैं जिसकी डियूटी भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के चोरा गांव के पास रेलवे गोदाम की देखभाल करने में लगी है। बुधवार रात को वह कमरे में अकेली थी उसी समय हारामऊ के डेरा निवासी वीर सिंह उर्फ बीरू उसके कमरे में पहुच गया और रेप कर दिया शोर मचाने पर अन्य कर्मचारी पहुचे और आरोपी को पकड़कर पुलिस को सूचना दी गई , सूचना मिलते ही भोगनीपुर कोतवाल राम बहादुर पाल और अमरौधा चौकी इंचार्ज अनिल कुमार पहुचे , और आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई हैं। वही पर दुष्कर्म के आरोपी को लेकर पुलिस मेडिकल के लिये पुखरायां सीएचसी आई, उसी समय आरोपी के परिजन पहुच गए औऱ अपने पुत्र को देखकर लिपटने का प्रयास किया लेकिन किसी तरह आरोपी को पुलिस ले गईं , आरोपी की माँ विष्णु देवी पत्नी छोटे लाल गश खाकर बेहोश होकर गिर गई उसका सीएचसी में उपचार किया गया हालत में सुधार न होने पर जिला अस्पताल रिफर किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *