पश्चिम की सर्विलांस टीम बजरिया पुलिस को मिली सफलता

कानपुर

पश्चिम की सर्विलांस टीम बजरिया पुलिस को मिली सफलता ।

करोड़ों की ठगी करने वाले चार शातिरों को किया गिरफ्तार ।

खुलासा करने वाली टीम को डीसीपी वेस्ट करेंगे सम्मानित ।

कानपुर में बजरिया और पश्चिम जोन की स्वाट टीम को बडी सफलता हाथ लगी है….पुलिस ने रुपया दोगुना करने के नाम पर करोड़ो की ठगी करने वाले गैंग का खुलासा करते हुए….चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है…आपको बता दें बीतें दिनों कोहना थाना क्षेत्र में जूता व्यापारी से हुई करोड़ो की ठगी का पुलिस ने खुलासा किया….डीसीपी पश्चिम बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि शातिर एमबीडेंट मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड नाम से फर्जी कंपनी खोलकर रुपए दोगुना करने के नाम पर ठगी की वारदात को अंजाम देते थे….वही कानपुर के व्यापारी लकी सिंह से भी 3 करोड़ की ठगी की थी….जिस पर पुलिस और सर्विलांस टीम जांच कर रही है….वही टीम ने बैंगलोर से कम्पनी संचालक सहित 3 शातिरों को गिरफ्तार किया है….जांच में देश के अलग-अलग शहरों से कई लोगों से करीब दो हजार करोड़ की ठगी की बात सामने आई है…वही गैंग से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है….और पकड़े गए शातिरों को जेल भेजा रहा है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *