युवक की मौत के बाद डंपर को आग लगाने में मुकदमा दर्ज

रूरा के तिगाई रोशनमऊ मार्ग में नटपुरवा के सामने युवक की हुई मौत के बाद डंपर को ग्रामीणों ने आग लगा दिया था। मामले में डंपर मालिक की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

23 नवंबर की देर शाम को नटपुरवा गांव के आमने गांव के ही दीपू की डंफर की चपेट में आने से मौत हो गई थी। घटना के बाद गुस्साई भीड़ ने डंपर को आग के हवाले कर हंगामा काटा था। फायर कर्मियों की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया था। मामले में 24 नवंबर को मृतक दीपू के भाई ओम प्रकाश ने डंपर नंबर के आधार पर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। वहीं शनिवार को पुखरायां के अहरौली शेख निवासी जयचंद्र सिंह सेंगर ने अज्ञात भीड़ के खिलाफ आग लगाने का मुकदमा दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वीडियो व अन्य माध्यम से अज्ञात लोगों की पहचान की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *