★एक दिसंबर को होनी है बेटी की शादी।
★बेटी की शादी की तैयारियों में जुटे पिता की मौत की खबर से मचा हड़कंप।
★बेटी की डोली उठने से पहले उठी पिता की अर्थी ।
सरसौल। नरवल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सेमरुआ गांव निवासी सुमेर दीक्षित अपने गांव से रोजाना नौकरी करने रूमा स्थित एक प्राइवेट फैक्ट्री में जाते थे
रोजाना की भांति शनिवार को भी वह अपनी साइकिल से रूमा नौकरी करने गए थे लेकिन फिर शाम को घर नहीं लौटे और दूसरे दिन रविवार को सुबह 8:00 बजे उनका शव महाराजपुर थाना क्षेत्र के करौली गांव के बाहर सड़क पर रक्त रंजित अवस्था में पड़ा होने की सूचना मिली जिससे उनके घर में हड़कंप मच गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया मौके पर मौजूद राहगीरों द्वारा बताया गया कि शव की अवस्था देख कर हत्या की आशंका जताई जा रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।
1 दिसंबर को बेटी की शादी की तैयारियों में जुटे पिता की मौत की खबर सुन बेटी बदहवास हो गई।
बेटी की डोली उठने से पहले पिता की अर्थी उठी।
इस गमगीन माहौल को देखकर सभी की आंखें नम हो गई चारों तरफ चीख-पुकार की आवाजें गूंज रही थी।
