इंटरलॉकिंग रोड का निर्माण

आज गोविंद नगर विधानसभा के विधायक सुरेंद्र मैथानी ने
1.वार्ड 57 पनकी बी ब्लॉक विष्णु नगर में दीनानाथ सविता के घर से संतोष दुबे के घर तक इंटरलॉकिंग रोड का निर्माण व वार्ड 57 बी ब्लॉक शाहपुर में मकान नंबर 65 से 70 तक इंटरलॉकिंग रोड निर्माण कार्य का लोकार्पण किया। जिसकी लागत 5.40 लाख है।
2.वार्ड 53 स्वराज नगर के अंतर्गत पनकी मकान संख्या 70 डी से 110 डी तक सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। जिसकी लागत 11.39 लाख है।
3.वार्ड 53 में सरायमीता के अंतर्गत पनकी मंदिर के आगे ज्ञान पेंटर के बगल में क्रियाघर का निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। जिसकी लागत 2.06 लाख है।
कुल कार्यों की लागत 18 लाख 86 हजार है।
विधायक सुरेंद्र मैथानी ने बताया सड़क एवं नाली के बन जाने से लोगों का आवागमन सुलभ हो जाएगा और बरसात के समय लोगों के घरों में जलभराव की समस्या से निजात भी मिल जाएगी। इसी क्रम में क्रिया घर के बन जाने से माताएं बहने अपनी क्रियाएं सुगमता पूर्वक कर पाएंगी और इसके लिए वृद्ध महिलाओं एवं माताओं बहनों को दूरदराज जाने की भी आवश्यकता नहीं पड़ेगी
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक सुरेंद्र मैथानी मंडल अध्यक्ष चंद्रमणि चौबे नगर पार्षद दीपक सिंह अभिनव दिक्षित मनीष अग्रवाल सुरेंद्र सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *