कानपुर नगर । आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता ने विजय नगर चौराहे पर ज्ञापन दिया एवं प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया l
योगी सरकार में वंचित, शोषित समाज और गरीब तबके के खिलाफ दरिंदगी, हैवानियत और गुंडागर्दी की खुली छूट मिली है। जब भाजपा पूरे देश में संविधान दिवस मनाने की नौटंकी कर रही थी, तब समाज के अंतिम व्यक्ति को संविधान प्रदत्त सम्मानपूर्वक जीने के अधिकार का गला घोंटते हुए एक दलित परिवार के चार लोगों की नृशंस हत्या कर दी गई। इसमें दंपति सहित उसका एक मूक-बधिर बेटा और नाबालिग बेटी भी शामिल है। बेटी की हत्या से पहले उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म भी हुआ। यह पूरी घटना योगी सरकार, प्रशासन और पुलिस की लापरवाही का परिणाम है। योगी सरकार जातीय विद्वेष से काम कर रही है उक्त प्रकरण पर आम आदमी पार्टी मांग करती है कि पीड़ित परिवार के परिजनों को सुरक्षा दी जाए , पूरे प्रकरण की फास्ट ट्रैक कोर्ट बना कर सुनवाई की जाए और जिन लोगों ने दरिंदगी से हत्या की है उनको फांसी की सजा दी जाए ।
प्रदर्शन में मुख्य रूप से कवरदीप सिंह संजय झा ओम प्रकाश सिंह मनिन्दर सिंह सिधार्थ वर्मा मुकेश झा योगेश दीक्षित आशीष जैन विकास तिवारी प्रियंका निशा निगम शिवाली मिश्रा मुसीर सिद्दिकी सलमान सरबजीत सिंह शहंशाह आलम दीपचन्द्र एवं कई अन्य साथी मौजूद रहे ।
2021-11-28
