कानपुर। हिन्द मजदूर सभा, कानपुर मंडल के नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक आज कैम्प कार्यालय 193 सी ब्लाक, अंजली हॉस्पिटल के निकट, श्याम नगर, कानपुर में अध्यक्ष श्री तारणी कुमार पासवान की अध्यक्षता में आयोजित की गयी है। सर्वप्रथम महासचिव योगेश ठाकुर ने उपस्थित सभी पदाधिकरियों एवं सदस्यों का स्वागत करते हुये बैठक की कार्यवाही
प्रारम्भ की।
जिसमें गत बैठक की पुष्टि, महासचिव एवं कोषाध्यक्ष द्वारा संस्था की गतिविधियों एवं आय-व्यय की रिपोर्ट, संगठन की प्रगति हेतु आगामी सम्मेलन पर विचार एवं अन्य विषय अध्यक्ष की अनुमति से आदि विषयों पर विस्तार से चर्चा की गयी। सदस्यता बढ़ाने एवं पुराने लोगों को पुनः जोड़ने पर बल दिया गया। उसके बाद जिला सम्मेलन करने का निर्णय किया गया। गैर राजनैतिक इस श्रम संगठन में मंडल संरक्षक हेतु वरिष्ठ अधिकारी-कर्मचारी नेता श्री शरद प्रकाश अग्रवाल के नाम का प्रस्ताव सचिव रमा शंकर ने रखा तथा अनुमोदन उपाध्यक्ष रघुवीर सिंह ने किया। जिसको सर्वसम्मति से पारित करने पर अध्यक्ष ने सहर्ष स्वीकृतिं प्रदान की। इस बैठक में रघुवीर सिंह, रफीक अहमद, राम खेलावन वर्मा, राजकुमार, मीनाक्षी सिंह, रमा शंकर, वीरेंद्र कुमार यादव, ज्ञान प्रकाश दुबे, सिया राम यादव, रामदुलार झा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। अंत मे दाल बाटी-चोखा का आनंद लेते हुये बैठक सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई।
2021-11-28
