घाटमपुर के साढ़ क्षेत्र की बिरहर चौकी क्षेत्र के एक गांव में दुष्कर्म पीडि़ता महिला मां बन गई लेकिन, अभी तक आरोपित जेठ को गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस पहले ही दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करने में आनाकानी करती रही। आइजी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज हुई, मगर अब तक मजिस्ट्रेट के समक्ष पीडि़ता के बयान दर्ज नहीं हुए।
पीडि़त महिला ने 23 जुलाई को पुलिस से शिकायत की थी कि उसके पति की मौत करीब सात महीने पहले हुई थी। उसके तीन बच्चे हैं। पति के देहांत के बाद जेठ ने उसे बंधक बना लिया। बच्चों को जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म करता रहा। वह गर्भवती हो गई। महिला का आरोप था कि साढ़ थाने में शिकायत करने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। इसके चलते महिला ने आइजी से शिकायत की तो सितंबर में पुलिस ने जेठ पर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की, लेकिन उसे गिरफ्तार नहीं किया।
इधर, साढ़ थाना प्रभारी सतीश राठौर ने बताया कि मुझे अभी हाल ही में चार्ज मिला है। केस डायरी पढऩे पर पता चला है कि पीडि़ता को कई बार बयान दर्ज कराने के लिए कहा गया था, लेकिन वह देरी करती रही। फिलहाल पीडि़ता ने बच्चे को जन्म दिया है। उसकी हालत सामान्य होते ही मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराकर आरोपित को गिरफ्तार किया जाएगा।
