कानपुर देहात में गोकशों पर सट्टी पुलिस ने की गैंगस्टर की कार्रवाई

कानपुर देहात l सिकंदरा की सट्टी पुलिस ने गोकशी के दो आरोपितों के खिलाफ रविवार को गैंगस्टर की कार्रवाई की है।आरोपितों के खिलाफ कई गोवध अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज हैं। एक आरोपित को पुलिस जेल भेज चुकी है जबकि दूसरा फरार चल रहा है और उसकी तलाश हो रही।

थानाध्यक्ष महेंद्र सिंह पटेल ने बताया कि सट्टी गांव निवासी आरोपित गोकश चांद बाबू एवं नहीम उर्फ गनी के खिलाफ गैंगस्टर की धाराओं में कार्रवाई की गई है। दोनों आरोपितों पर गोकशी के कई पुराने व नए मामले सट्टी के अलावा आसपास के थाने में दर्ज हैं। यह गिरोह बनाकर वारदात को अंजाम देते हैं और अवैध काम के जरिए काफी संपत्ति बनाई है। आरोपित चांद बाबू को जेल भेजा जा चुका है जबकि दूसरा आरोपित नहीम उर्फ गनी अभी फरार चल रहा है। अब इनकी अवैध संपत्तियों का पता लगाकर डीएम के आदेश से उसे सीज किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *