चाइल्ड ट्रैफकिंग रोकने हेतु रेलवे चाइल्डलाइन कानपुर व जीआरपी कानपुर सेंट्रल की हुई संयुक्त रुप से बैठक

कानपुर 29 नवंबर 2021 आज रेलवे चाइल्डलाइन कानपुर व सुभाष चिल्ड्रन सोसायटी के संयुक्त तत्वाधान में चाइल्ड ट्रैफकिंग रोकने हेतु रेलवे चाइल्डलाइन कानपुर व जीआरपी कानपुर सेंट्रल की संयुक्त रूप से बैठक संपन्न हुई बैठक का आरंभ नए नियुक्त हुए जीआरपी कानपुर सेंट्रल प्रभारी श्री रामकृष्ण द्विवेदी व रेलवे चाइल्डलाइन कार्यकर्ताओं के आपस मैं परिचय करके हुआ इसके पश्चात रेलवे चाइल्डलाइन कानपुर समन्वयक गौरव सचान ने रेलवे चाइल्डलाइन कानपुर के कार्यों की जानकारी दी व बताया मुसीबत में फंसे बच्चों की मदद के लिए एवं शोषित बच्चों को न्याय दिलाने के लिए एवं बाल अधिकारों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार एवं रेल मंत्रालय भारत स रकार के सहयोग से चाइल्डलाइन इंडिया फाउंडेशन मुंबई के दिशा निर्देश से रेलवे चाइल्डन कानपुर का संचालन कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर किया जा रहा है इसके पश्चात बैठक के दौरान जीआरपी प्रभारी कानपुर सेंट्रल द्वारा रेलवे चाइल्डलाइन कानपुर के कार्यों की सराहना की गई व उनके द्वारा बताया गया कि जो ट्रेनों के माध्यम से बच्चों की चाइल्ड ट्रैफिकिंग होती है उसको रोकने के लिए हम सबको मिलकर प्रयास करना होगा रेलवे चाइल्ड लाइन कानपुर व जीआरपी कानपुर सेंट्रल की सामूहिक रूप से आउटरीच करनी होगी और ऐसे बच्चों को व उनको ले जाने वालों को चिन्हित करना होगा और बच्चों को उनके चंगुल से छुड़ाना होगा और उनके खिलाफ कानूनी रूप से सख्त से सख्त कार्रवाई करनी होगी ताकि वह किसी और बच्चों को नुकसान ना पहुंचा पाए उन्होंने रेलवे चाइल्ड लाइन को आश्वासन दिया कि किसी भी समय अगर पुलिस की आवश्यकता हो तो आप तुरंत सूचित करें बच्चों की मदद करने में आपकी मदद की जाएगी व बैठक के दौरान बच्चों के मदद के लिए आपस में चर्चा की गई। और समाधान किया गया। और बताया गया कि सभी स्टेशनों मैं बालमित्र वातावरण बनाना होगा ताकि सभी बच्चे अपने आप को सुरक्षित महसूस कर सकें और अगर कोई भी बच्चा स्टेशन परिसर में अकेला भटका हुआ किसी के द्वारा सताया हुआ। अनाथ बेसहारा। बाल मजदूर बच्चा दिखाई दे तो उसकी मदद के लिए रेलवे चाइल्ड लाइन के निशुल्क नंबर 1098 पर सूचना दें ताकि समय रहते हैं उस बच्चे की मदद की जा सके इस बैठक में मुख्य रूप से रेलवे चाइल्ड निदेशक कमल कांत तिवारी समन्वयक गौरव सचान काउंसलर मंजू लता दुबे रीता सचान संगीता सचान प्रदीप कुमार अमिता तिवारी जीआरपी कानपुर सेंट्रल प्रभारी श्री रामकृष्ण द्विवेदी व अन्य जीआरपी कानपुर सेंट्रल कर्मी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *