उत्तर प्रदेश में जब चौमुखी विकास होगा,प्रदेश अपराध मुक्त होगा,प्रदेश दंगा मुक्त होगा

कानपुर। उत्तर प्रदेश में जब चौमुखी विकास होगा,प्रदेश अपराध मुक्त होगा,प्रदेश दंगा मुक्त होगा तो निश्चित तौर पर व्यापारियों के लिए नए संसाधन सृजित होंगे एवं व्यापार फले फूलेगा ।
उक्त बात आज रागेन्द्र स्वरूप सभागार में आयोजित भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ के मंडली सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व कृषि मंत्री एवं उत्तर प्रदेश के प्रभारी श्री राधा मोहन सिंह नें कहीं ।
जब योगी जी की सरकार ने उत्तर प्रदेश को अपराध मुक्त एवं भयमुक्त अच्छा वातावरण दिया तभी विदेशों से भी चाहे वह यूनाइटेड किंगडम जर्मनी साउथ कोरिया आदि 10 देशों से उत्तर प्रदेश में 66 हजार करोड़ रुपए का पूंजी निवेश हो रहा है जर्मन जूता कंपनी वान वाक्स नें यहां 300 करोड़ रुपए का निवेश किया है यह इसलिए संभव हुआ कि योगी सरकार ने प्रदेश में क्विक इन्वेस्टमेंट प्रमोशन चला कर निवेश प्रक्रिया को सरल पारदर्शी व आकर्षक बनाया, निवेश मित्र पोर्टल के माध्यम से उद्यमियों की समस्याओं का समय बद्ध तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया गया परिणाम स्वरूप इज ऑफ डूइंग बिजनेस में यूपी 14वें स्थान से दूसरे स्थान पर आ गया है । श्री सिंह ने आगे कहां की राज्य में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए इन्वेस्टर्स समिट में रुपए 4.61 लाख करोड़ एमओयू से उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था एक ट्रीलियन डॉलर की ओर अग्रसर है प्रदेश में अभी तक रुपए 3 लाख करोड़ से अधिक का निवेश हो चुका है सूझ बुझ भरे कदमों से प्रदेश की अर्थव्यवस्था का आकार रुपए 10.9 लाख करोड़ से बढ़कर रुपए 21.7 3 लाख करोड़ करने में योगी सरकार को सफलता मिली है बजट के आकार में अभूतपूर्व वृद्धि करते हुए 2021-22 के लिए 5.30 लाख करोड़ रुपए से अधिक का बजट पारित किया गया है बजट में सरकार ने सभी वर्गों के हित का ध्यान भी रखा है । कोरोनाकाल में भी जब पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पटरी से उतर चुकी थी तब भी उत्तर प्रदेश में इन्वेस्टमेंट बना हुआ था ।
सम्मेलन के विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि केंद्र में मोदी उत्तर प्रदेश में योगी जी की सरकार में व्यापारियों के मान सम्मान स्वाभिमान की रक्षा अगर किसी पार्टी ने की है तो भारतीय जनता पार्टी ने की है और आगे भी भाजपा ही व्यापारियों के मान सम्मान की रक्षा करने के लिए खड़ी है उत्तर प्रदेश में पिछली सरकार जिनमें कांग्रेस सपा बसपा की सरकारों ने हमेशा व्यापारियों का उत्पीड़न कर लूटा खसोटा गया पिछली अखिलेश की सरकार में उत्तर प्रदेश में लूट डकैती हत्या चौथ वसूली से उत्तर प्रदेश में जंगलराज कायम हो गया था ।
सम्मेलन को मुख्य मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने व्यापारियों के कल्याण के लिए अभूतपूर्व कदम उठाए योगी सरकार के द्वारा 10 लाख रुपए तक का दुर्घटना बीमा जीएसटी में रजिस्टर्ड व्यापारियों को दिया गया इसका लाभ अन्य छोटे व्यापारियों को भी दिया जा रहा है वन डिस्टिक वन प्रोडक्ट के तहत प्रदेश के प्रत्येक जिले में जिस जिले में प्रोडक्ट अधिकता से बनाया जाता है उस जिले में उसके लिए क्लस्टर बनाएं जैसे सुल्तानपुर में वुड एवं फर्नीचर मेरठ में स्पोर्ट्स प्रोडक्ट अलीगढ़ का ताला आगरा का चमड़ा एवं पेठा मुरादाबाद का पीतल उद्योग गोरखपुर का हैंडलूम बनारस की साड़ी फिरोजाबाद का कांच उद्योग को बढ़ावा दिया गया ।
श्री अग्रवाल ने यह भी कहा कि अब बबुआ,डबुआ एवं झबुआ कि सरकार प्रदेश में नहीं आने वाली । श्री शारदा ने कहा कि राष्ट्र मेरा धर्म है पार्टी मेरी मां व्यापारी मेरी आत्मा है मैं अपनी आत्मा के मान सम्मान स्वाभिमान के लिए हमेशा खड़ा रहूंगा जहां मेरे व्यापारी उद्यमी का पसीना गिरेगा वहां मैं अपनी खून का एक-एक कतरा बहाने से पीछे नहीं हटूंगा मेरी कथनी करनी में फर्क नहीं होता है मैं अपने व्यापारी के लिए समर्पित था समर्पित हूं और समर्पित रहूंगा ।
व्यापारी सम्मेलन अध्यक्षता नरेंद्र गुप्ता एवं संचालन विनोद गुप्ता ने किया ।
सम्मेलन में मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश सरकार कि मंत्री श्रीमती नीलिमा कटियार विधायक सुरेंद्र मैथानी महेश त्रिवेदी मुकुंद मिश्रा आरती दीक्षित पूनम द्विवेदी रघुनंदन भदौरिया टीकम चंद सेठिया संजय त्रिवेदी पवन दुबे संजय राठौर गोपाल दोसर रजत गौर राहुल अग्रवाल रोशन लाल अरोड़ा राजेश गुप्ता राकेश सिंह मनोज गोयल अचल गुप्ता प्रवीण खंडेलवाल दीपक अग्रवाल चंचल कपूर गोपाल गुप्ता आनंद अग्रहरि संदीप पांडे सुशील गुप्ता पवन राजपूत नितिन गुप्ता रामकृपाल जयसवाल विक्रम पंडित आदि सैकड़ों व्यापारी भाई उपस्थित रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *