झींझक कस्बा निवासी अभिमन्यु यादव जम्मू कश्मीर में सेना में तैनात हैं। हमीरपुर निवासी प्रियंका से रविवार को उनका विवाह संपन्न हुआ था। दुल्हन को विदा कराकर दहेज में मिली नई कार से वापस लौट रहे थे। अकबपुर-रूरा मार्ग पर नरिहा गांव के पास बड़े भाई जितेंद्र यादव को झपकी आने से कार अनियंत्रित होकर संकेतक को तोड़ती हुई सड़क किनारे खंती में जा घुसी। कार में दुल्हन प्रियंका, अंजली व बिपाशा सहित पांच लोग सवार थे। घटना में कार सवार सभी लोग बाल बाल बच गए। राहगीरों की मदद से सभी को कार से सुरक्षित निकाला गया। घटना के बाद राहगीरों की भीड़ लग गई।
2021-11-29
