निर्माणाधीन रेलवे ऊपरगामी पुल का निरीक्षण किया गया

कानपुर
जिलाधिकारी नगर विशाख जी द्वारा आज कैंट स्थित निर्माणाधीन रेलवे ऊपरगामी पुल का निरीक्षण किया गयाl निरीक्षण के दौरान उन्होंने सेतू निगम के परियोजना अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा, कि पुल का अवशेष निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर कराते हुए पूर्ण कराया जाएl उन्होंने कहा कि जब तक पुल निर्माण कार्य चल रहा है, तब तक प्रत्येक 15 दिनों में सड़क को मोटरेबल किया जाता रहे ताकि आने जाने वाले लोगों को असुविधा ना हो l उन्होंने सेतु निगम के परियोजना अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि पुल निर्माण में आ रही बाधाओं को दूर करते हुए निर्माण कार्य तेजी से किया जाए तथा निर्माण स्थल पर पर्याप्त बैरिकेडिंग कराई जाए l निरीक्षण के दौरान अपरजिलाधिकारी नगर श्री अतुल कुमार , टीआई तथा सेतु निगम के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *