रेलवे चाइल्डलाइन कानपुर ने ओपन हाउस के माध्यम से कानपुर सेंट्रल रेलवे कॉलोनी पर बच्चों संग कला प्रतियोगिता कर बाल शोषण व बाल अधिकारों के प्रति किया
30 नवंबर 2021 रेलवे चाइल्ड लाइन 1098 कानपुर व बाल सेवी संस्था सुभाष चिल्ड्रन सोसायटी कानपुर नगर के संयुक्त तत्वाधान में कानपुर सेंट्रल रेलवे कॉलोनी में रेलवे लाइन के किनारे झुग्गी झोपड़ियों रेलवे कॉलोनी में रहने वाले बच्चों संग कला प्रतियोगिता कर बाल शोषण व बाल अधिकारों के प्रति बच्चों को जागरूक करने करने के उद्देश्य से ओपन हाउस कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें 40 से अधिक बच्चों ने अपनी सक्रिय सहभागिता निभाई कार्यक्रम का आरंभ रेलवे चाइल्डलाइन के निदेशक कमल कांत तिवारी जी के द्वारा रेलवे चाइल्डलाइन के प्रति जागरूक कर उन्हें बाल यौन शोषण का विरोध करने एवं बच्चों के साथ हो रहे अन्याय की सूचना रेलवे चाइल्डलाइन के निशुल्क नंबर 1098 पर देने की अपील करके किया। ओपन हाउस कार्यक्रम में कला प्रतियोगिता कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने कला प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर अपनी कला को पन्नों पर उकेरा और अपनी कला के माध्यम से लोगों को स्वच्छता बाल शोषण बंद करो। बच्चों के अधिकार दिलाओ का संदेश दिया| साथ ही इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा को समाज के सामने उजागर करना है साथ ही कार्यक्रम के दौरान रेलवे चाइल्ड लाइन कानपुर की काउंसलर मंजूलता दुबे ने वहां उपस्थित लोगों , बच्चों को रेलवे चाइल्ड लाइन 1098 कानपुर के प्रति व बाल अधिकारों के प्रति जागरूक कर बताया कि घर से भागे भटके व जरूरतमंद बच्चों की मदद के लिए आगे आए और उनकी सहायता के लिए 24 घंटे किसी भी समय चाइल्डलाइन के निशुल्क नंबर 1098 डायल कर बच्चों को सुरक्षा व संरक्षण प्रदान कर सकते हैं| साथ ही वहां उपस्थित बच्चों को बताया गया कि अगर कोई अनजान व्यक्ति आपको कोई प्रलोभन देता है या बहलाता है तो आप उनकी बातों पर बिल्कुल ना आए और इसकी सूचना अपने परिजनों व चाइल्डलाइन के निशुल्क नंबर 1098 पर दें| हो सकता है वह व्यक्ति आपको कोई नुकसान पहुंचाने की साजिश कर रहा हो वह साथ ही बताया कि अगर कोई आपको मुसीबत में फंसा हुआ बच्चा दिखाई दे तो उसकी मदद हेतु चाइल्डलाइन के निशुल्क नंबर 1098 पर सूचना दे ताकि उस बच्चे की त्वरित रूप से मदद की जा सके| हो सकता है आपका एक फोन उस बच्चे की जिंदगी बचा सकता है| कार्यक्रम के अंत में विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया गया व टॉफी बिस्कुट वितरित किए गए| कार्यक्रम में मुख्य रूप से रेलवे चाइल्ड लाइन के निदेशक कमल कांत तिवारी जी रेलवे चाइल्ड लाइन समन्वयक गौरव सचान काउंसलर मंजू लता दुबे टीम सदस्य रीता सचान संगीता सचान उमाशंकर व 40 से अधिक बच्चे व लोग उपस्थित रहे|

2021-11-30
