लखनऊ जाकर मा. उपमुख्यमंत्री केशव मौर्या जी से भेंट कर ज्ञापन सौंपा

आज गोविंद नगर विधानसभा के विधायक सुरेंद्र मैथानी ने अपनी विधानसभा क्षेत्र से अरमापुर से प्रारंभ होने वाली विषधन सड़क की स्वीकृति के लिए लखनऊ जाकर मा. उपमुख्यमंत्री केशव मौर्या जी से भेंट कर ज्ञापन सौंपा।
विधायक ने केशव जी से कहा कि, मेरे विधानसभा अंतर्गत, पूर्व में आप से किए गए,मेरे द्वारा आग्रह पर, अरमापुर नहर से प्रारंभ होकर विषधन की ओर जाने वाली नहर पटरी पर फ़ॉर लेन सड़क बनाने का एस्टीमेट, जिसकी लंबाई 67 किलोमीटर और लागत 14095.40 करोड़ है,यह आपके ही,लोक निर्माण विभाग द्वारा तैयार किया गया है।
आपको अवगत कराना है कि अर्मापुर से जनखत मंडी ( कन्नौज ) तक प्रस्तावित इस सड़क के बन जाने से न सिर्फ लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे से शहर की कनेक्टिविटी एक और अतिरिक्त मार्ग से हो जाएगी, बल्कि हमारे क्षेत्र अंतर्गत
दादानगर, पनकी, फजलगंज, इस्पात नगर आदि औद्योगिक क्षेत्रों के उद्यमियों और कानपुर शहर के दक्षिण क्षेत्र की 20 लाख से भी अधिक आबादी को,इसका लाभ मिलेगा।नये मार्ग के निर्माण से,यहाँ के जो लोग,कन्नौज, अलीगढ़,आगरा की ओर जाना चाहेंगे,वह आसानी से,जाम मुक्त नये मार्ग से आ-जा सकेंगे। व्यापारियों के थोक एवं फुटकर माल के आवागमन एवं उद्यमियों के ट्रक भी जो अभी अलीगढ़ दिल्ली आदि की ओर जाने के लिए या उधर से आने के लिए नो इंट्री खत्म होने का इंतजार करते हैं उन्हें इससे इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इससे कानपुर शहर का राजस्व भी बढ़ेगा और व्यापार और उद्योगों को भी पंख लगेगा जिससे रोजगार के साधन भी अतिरिक्त सर्जन होंगे ।अतः आपसे निवेदन है कि प्रोजेक्ट को स्वीकृत करने का कष्ट करें।
विधायक ने केशव जी से कहा कि इस मार्ग निर्माण हेतु खास बात यह है कि,नहर के किनारे-किनारे(नहर पटरी पर)निर्माण होने के कारण,उक्त प्रोजेक्ट के लिए भूमि का अधिग्रहण भी नहीं करना होगा।इसकी निर्माण की विस्तृत रिपोर्ट आपके निर्माण खंड पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा,आपको नियमतः प्रेषित भी करवा दी है,जिस की कॉपी भी मैं संलग्न कर रहा हूं ।इससे कानपुर, अकबरपुर, मिश्रिख (आंशिक बिल्हौर क्षेत्र ) और कन्नौज संसदीय सीट के लाखों नागरिको को लाभ मिलेगा।
माननीय केशव जी ने उक्त हेतु पत्रावलीयों को तलब कर, उस पर अग्रिम कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *