कानपुर। थाना काकादेव में सुब्रत राय सहारा के खिलाफ लिखे मुकदमें की जांच के लिए डीसीपी वेस्ट बीबीजीटीएस मूर्ती ने एसआईटी टीम गठित कर दी है।
मुकदमा सुप्रीमकोर्ट के अधिवक्ता अजय टंडन द्वारा दी गई तहरीर पर धारा 420, 467,462, 471, 120b, 34 में मुकदमा दर्ज किया गया है।
मुकदमे का त्वरित विधिक निस्तारण करने के लिये डीसीपी वेस्ट बीबीजीटीएस मूर्ती द्वारा गठित एसआईटी टीम में एसीपी स्वरूप नगर वृजनारायन सिंह को विवेचक बनाया गया। उनके साथ सह विवेचक के रूप में थाना काकादेव से एस आई शेर सिंह, थाना कल्याणपुर से एस आई रामकृष्ण मिश्रा को बनाया गया है।
2021-12-01
