हमीरपुर में खराब ट्रक हटाने पहुंचा हाइड्रा पलटा, तीन घंटे जाम रहा कानपुर-सागर हाईवे

हमीरपुर में कानपुर सागर हाईवे स्थित कुछेछा चौकी के पास खराब ट्रक को हटाने पहुंचा हाइड्रा भी असंतुलित होकर पलट गया। जिससे कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों का जाम लग गया। मंगलवार की शाम कानपुर सागर हाईवे स्थित कुछेछा के पास एक ट्रक खराब हो गया था। जिसके कारण जाम की स्थिति हाईवे में बनने लगे। खराब ट्रक को हटवाने के लिए जब हाइड्रा ले जाया गया तो वह भी असंतुलित होकर हाईवे में पलट गया। जिससे हाईवे के दोनों ओर जाम लगना शुरू हो गया। करीब एक घंटे तक जब जाम नहीं खुला तो कुछेछा से लेकर यमुना पुल तक वाहनों की लंबी कतारें लगना शुरू हो गई। जिसमें कई वाहन फंस गए और लोग निकलने के लिए परेशान नजर आए। वहीं इस जाम में एंबुलेंस भी फंस गईं। जिससे मरीजों को भी परेशानी उठानी पड़ी। सूचना पर पहुंची यातायात टीम ने पलटे हाइड्रा को क्रेन की मदद से हटवाया और जाम खुलवाया। करीब तीन घंटे तक हाईवे में जाम लगा रहने से लोगों को अच्छी खासी मुसीबतों का सामना करना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *