फौजी को पीटकर कर दिया लहूलुहान

रूरा के जिनई गांव स्थित एक गेस्ट हाउस के सामने नशेबाजी को लेकर हुए मामले में फौजी को लोगों ने पीट दिया। चेन भी लूटने का आरोप लगाया है।

अडरेपुरवा बनीपारा निवासी रोशन सिंह का पुत्र कुलदीप सिंह फौजी है। सोमवार रात करीब आठ बजे पास ही के जिनई गांव स्थित एक गेस्ट हाउस में वैवाहिक कार्यक्रम था। इस दौरान गेस्ट हाउस के बाहर नशेबाजी को लेकर आपस में जमकर मारपीट हुई जिससे वहां अफरातफरी मच गई। जानकारी पर प्रभारी थानाध्यक्ष अनिल कुमार, कस्बा इंचार्ज प्रभाकर यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुचे और झगड़ रहे लोगो को खदेड़ा। मारपीट में फौजी कुलदीप सिंह घायल हो गए। आरोप है कि हमलावर चेन तोड़ ले गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि घायल फौजी के भाई जगत सिंह की तहरीर पर शैलेंद्र, अरविद उर्फ बतिया व तीन अज्ञात लोगों पर मारपीट व लूट का मुकदमा दर्ज किया गया।

युवक को जमकर पीटा

डेरापुर थाना क्षेत्र के खिरवां गांव निवासी शैलेंद्र ने बताया कि वह 29 नवंबर को शाम को खेतों से वापस आ रहा था। रास्ते में निर्मल, विशाल उनके एक साथी ने उसके साथ बेवजह गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर उसके साथ जमकर मारा पीटा। थाना प्रभारी डेरापुर अखिलेश जायसवाल ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *