चौकी इंचार्ज बोले-भाग जाओ नहीं तो गोली मार देंगे

कानपुर देहात के चौकी इंचार्ज पुखरायां ने घर जा रहे हलवाई की जमकर पिटाई कर दी। आरोप है कि गोली मारने की धमकी देकर भगा दिया और जेब में रखे रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने एसपी से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।

भोगनीपुर थाना क्षेत्र के पुखरायां कृष्णा नगर मंडी समिति निवासी राहुल गुप्ता ने बताया कि वह हलवाई का काम करता है। सोमवार देररात कस्बे के ही नारायण गेस्ट हाउस से खाना बनाकर घर जा रहा था। आरोप है कि निजी कार में अकेले जाते पुखरायां चौकी इंचार्ज विकल्प चतुर्वेदी मिले। उसे रोका और कहा कि कहां से आ रहे हो, उसने अपना पूरा परिचय देते हुए घर जाने की बात कही। इस पर वह कार से उतरे और गाली-गलौज करते हुए लात-घूसों से बेवजह मारना शुरू कर दिया। जेब में पड़े करीब चार हजार रुपये भी निकाल लिए और धमकाया और कहा कि भाग जाओ नहीं तो गोली मार देंगे। वह नशे में लग रहे थे। मंगलवार को एसपी को प्रार्थना पत्र दिया। वहीं चौकी इंचार्ज विकल्प चतुर्वेदी ने बताया कि आरोप बेबुनियाद हैं। एसपी केके चौधरी ने बताया कि मामले में जांच होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *