वूमेन पावर लाइन 1090 के बारे में लोगो को जागरूक करने के लिए मुख्यालय की तरफ से अनोखी पहल

कानपुर। वूमेन पावर लाइन 1090 के बारे में लोगो को जागरूक करने के लिए मुख्यालय की तरफ से अनोखी पहल की गयी है,मुख्यालय की तरफ से खूबसूरत मैसकाट कानपुर भेजी गयी है,जिसको कई क्षेत्रो में ले जाकर लोगो को इस सेवा के बारे में जानकारी दी जायेगी
पुलिस कमिश्नर असीम अरुण ने बताया की अगर 1090 वूमेन पावर लाइन उत्तर प्रदेश पुलिस की एक सेवा है,जिसमे अगर सड़क या फिर कही पर महिला सम्बन्धित अपराध हो रहा है,तो आप वूमेन पावर लाइन 1090 पर इसकी जानकारी दे सकते है,जिससे पीड़ित की पूरी मदद की जायेगी,उनका कहना था की अगर कोई महिला पुरुष या फिर कोई अन्य किसी परेशानी में है तो आप हेल्प लाइन नंबर 1090 मिलाये,दस मिनट के अंदर पुलिस आपके पास पहुंचेगी और आपकी मदद करेगी।उनका कहना है की 1090 सेवा के प्रचार प्रसार के लिए मुख्यालय की तरफ से एक बहुत ही खूबसूरत सुभंकर बना कर तैयार किया है,जिसको कानपुर नगर के कई क्षेत्रो में ले जाया जाएगा,जिससे लोगो को इस सेवा की जानकारी हो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *