कानपुर नगर l थाना काकादेव प्रभारी के निर्देश पर गठित टीम ने हरि गर्ल्स हॉस्टल से गीता नगर जाने वाले रास्ते पर देर रात लगभग 11 बजे चेकिंग के दौरान पुलिस ने निकेश गुप्ता को पकड़ कर 2 किलो गांजा व उसके बताने पर घर से लगभग 19 किलो गांजा बरामद किया है। बताया जा रहा है कि वह यह गांजा किसी को देने जा रहा था।
पकड़ा गया अभियुक्त निकेश गुप्ता आवास विकास कानपुर नगर का रहने वाला है। इसको पकड़ने वालो में एस आई संदीप कुमार, योगेंद्र प्रताप सिंह, हेड कांस्टेबल अमित कुमार, धर्मेंद्र तिवारी, राहुल वर्मा आदि
लोग शामिल थे।
