जिलाधिकारी कानपुर नगर श्री विशाख जी0 द्वारा आज चुन्नी गंज स्थित राजकीय पुस्तकालय का निरीक्षण किया गया

कानपुर नगर। जिलाधिकारी कानपुर नगर श्री विशाख जी0 द्वारा आज चुन्नी गंज स्थित राजकीय पुस्तकालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित करते हुए कहा कि पुस्तकालय में रखी पुस्तको को और बेहतर तरीके से रखने की व्यवस्था की जाए । पुस्तकालय में और पुस्तकें एकत्रित करने हेतु शहरवासियों का सहयोग भी लिया जाए। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि पुस्तकालय प्रांगण का रंग रोगन किया जाए तथा बिल्डिंग की मरम्मत व सौंदर्यीकरण करने प्रस्ताव तैयार किया। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 महेंद्र कुमार, अपर जिलाधिकारी नगर श्री अतुल कुमार उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *